गृहमंत्री दूसरों पर आरोप लगाकर स्वयं पर लगे आरोप से भागना चाहते हैं– रमेश लेखक
काठमांडू, जेठ ७ – कांग्रेस प्रमुख सचेतक रमेश लेखक ने गृहमंत्री लामिछाने के बारे में कहा है कि वह औरों पर आरोप लगाकर स्वयं पर लगे आरोप से भागना चाहते हैं । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गृहमन्त्री रवि लामिछाने रविवार को हुई संसद की बैठक में हिंस्रक रुप में प्रस्तुत हुए ।
आज नेपाली कांग्रेस की हुई इस बैठक से यह निर्णय लिया गया है कि इस विषय को लेकर प्रधानमन्त्री का ध्यानाकर्षण करवाएंगे ।
आज सुबह कांग्रेस संसदीय दल की बैठक के बाद कांग्रेस प्रमुख सचेतक रमेश लेखक ने कहा है कि कल के संसद की बैठक में संबोधन करने के क्रम में गृहमन्त्री लामिछाने असभ्य, कपोलकल्पित और हिंस्रक ढंग से प्रस्तुत हुए थे । इसके बारे में हम प्रधानमन्त्री का ध्यानाकर्षण करवाएंगे ।
गृहमन्त्री लामिछाने ने कांग्रेस महामन्त्री गगन थापा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब थापा त्रिचन्द्र क्याम्पस के स्ववियु सभापति थे उनपर भी रकम हेराफेरी करने का, कृषि अनुदान की रकम दुरुपयोग किया । इसलिए दूसरों का अगर छानबीन किया जाता है तो वह भी छानबीन के लिए तैयार हैं । कांग्रेस नेताओं को लक्षित करते हुए उन्होंने कहा कि दो –तीन नागरिकता रखने वाले ही नहीं एक नागरिकता और पासपोर्ट रखने वाले, लेकिन देश के गोप्य सूचना विदेशी को बेचने वालों को भी संसद से हटाने की अभिव्यक्ति दी थी ।
सहकारी घोखाधड़ी प्रकरण में फंसे गृहमन्त्री लामिछाने पर छानबीन करने के लिए संसदीय समिति गठन किया जाए । इसमें कांग्रेस अभी भी अड़ान में ही है ।

