Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दोनों सदन की बैठक आज होगी ,संभावित कार्यसूचि

 

काठमांडू, जेठ २० – संघीय संसद् के दोनों सदन की बैठक आज रविवार को अलग अलग बैठ रही है । प्रतिनिधिसभा की बैठक सुबह ११ बजे शुरु होगी तो वही राष्ट्रीयसभा की बैठक दोपहर सवा १ बजे शुरु की जाएगी । ये जानकारी संसद् सचिवालय के महासचिव ने दी है ।
नया बानेश्वर स्थित संसद् भवन में होने वाली दोनों सदन की बैठक के लिए सचिवालय ने सम्भावित कार्यसूची सार्वजनिक की है । प्रतिनिधिसभा की बैठक में अर्थमन्त्री वर्षमान पुन द्वारा वक्तव्य सहित ‘आ.व. २०८१–०८२ के राजस्व और व्यय का वार्षिक अनुमान (बजट)पर सामान्य चर्चा प्रारम्भ करें’ प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा ।
इसके बाद आर्थिक वर्ष २०८१–०८२ का राजस्व और व्यय का वार्षिक अनुमान (बजट)पर सामान्य चर्चा किए जानेकी संभावित कार्यसूची है ।
राष्ट्रीयसभा की कार्यसूची
राष्ट्रीयसभा की बैठक में भी अर्थमन्त्री पुन ‘आर्थिक वर्ष २०८१–०८२ का राजस्व तथा व्यय के वार्षिक अनुमान पर सामान्य चर्चा करें ’ प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे । उसके बाद आर्थिक वर्ष २०८१–०८२ का राजस्व और व्यय का वार्षिक अनुमान पर सामान्य छलफल प्रारम्भ होने की संभावित कार्यसूची है ।
राज की राष्ट्रीयसभा की बैठक के लिए और भी  कई संभावित कार्यसूची तय की गई है । उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्तिमंत्री दामोदार भण्डारी ‘लगानी सहजीकरण संबन्धी कुछ नेपाल ऐन को संशोधन करने का अध्यादेश, २०८१ स्वीकृत करें’ प्रस्ताव प्रस्तुत करने की संभावित कार्यसूची है ।

यह भी पढें   समाज संगठित होने पर ही हम राजनीति में आगे बढ सकते हैं- पूर्व मंत्री अनिता साह

इसी तरह , सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री रेखा शर्मा ‘मिडिया काउन्सिल विधेयक, २०८० पर विचार करें’ प्रस्ताव और विधायन व्यवस्थापन समिति के सभापति जयन्तीदेवी राई द्वारा ‘सुरक्षित कारोबार (पहला संशोधन) विधेयक, २०८०’ सम्बन्धी विधायन व्यवस्थापन समिति के प्रतिवेदन सभा समक्ष पेश करने की संभावित कार्यसूची है ।
संवैधानिक व्यवस्था अनुसार इसी जेठ १५ गते संघीय संसद् की संयुक्त बैठक में अर्थमन्त्री पुन ने आने वाले आर्थिक वर्ष का सरकार का बजेट प्रस्तुत किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com