Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर काठमांडू में किया गया कथक नृत्य का आयोजन

 

काठमांडू, सावन ३० – भारत के ७८ वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर भारतीय दूतावास काठमांडू ने कथक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया है । अर्पिता दत्त तथा भारत से आए समूह ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया है ।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री बद्रीप्रसाद पाण्डे की उपस्थिति थी । इसी तरह नेपाल सरकार, नेपाली सेना, कूटनीतिक समुदाय के साथ ही नागरिक समाज के प्रतिष्ठित सदस्यों की भी कार्यक्रम में उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव की नेपाल के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से शिष्टाचार विदाई भेंट

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास प्रत्येक वर्ष स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम करती आई है । उत्सव के एक हिस्सा के रूप में कथक नृत्य की प्रस्तुति नेपाल के अन्य चार प्रमुख शहरों में भी की जाएगी । चार प्रमुख शहरों में वीरगन्ज, हेटौँडा, विराटनगर और पोखरा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com