नुवाकोट में एक गाड़ी दुर्घटना होने से १ व्यक्ति की मृत्यु, ५ घायल

बा१४च ३८५४ नम्बर की गाड़ी नुवाकोट के शिवपुरी गाँवपालिका–८, काफलडाँडा में दुर्घटनाग्रस्त होने से काठमांडू के ५८ वर्षीय उपेन्द्र खनाल की मृत्यु होने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी उपरीक्षक शान्तिराज कोइराला ने दी । गंभीर रुप से घायल खनाल को उपचार के लिए काठमांडू ले जाया जा रहा था । जाने के क्रम में ही उनकी मृत्यु हो गई ।
उक्त दुर्घटना में घायल हुए गाड़ी चालक ४६ वर्षीय विश्वनाथ अधिकारी, ५२ वर्षीय रामशरण अधिकारी, ७६ वर्षीया हरिकला खनाल, ५१ वर्षीया गायत्री खनाल और ६३ वर्षीय चन्द्रनाथ शर्मा की काठमांडू के विभिन्न अस्पताल में उपचार किया जा रहा है ।

