Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी का उपचुनाव में सत्ताधारी दल से सहकार्य नहीं करने का निर्णय

 

काठमांडू, कार्तिक २६ – प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा (माओवादी केन्द्र) ने आने वाले मंसिर १६ गते को होने जा रही उपनिर्वाचन में सत्ता में रहे पार्टी के साथ सहकार्य नहीं करने का निर्णय लिया है । सोमवार खुमलटार में हुए पार्टी पदाधिकारी की बैठक में यह निर्णय लिया है कि सत्ता में जो दल नहीं है उनके साथ सहकार्य करेंगे ।
माओवादी केन्द्र के सचिव दीनानाथ शर्मा ने कहा है कि “सत्तारूढ़ दल के साथ सहकार्य नहीं करेंगे, औरों के साथ स्थानीय तह में अपने अनुकूलता में सहकार्य करने का निर्णय लेंगे । नहीं तो अकेले ही चुनाव लड़ेंगे ।”
माओवादी ने नेकपा (एकीकृत समाजवादी) आदि दलों के साथ सहकार्य करने की नीति बनाई है । उन्होंने कहा कि “केन्द्र से तो बातचीत तो नहीं करेंगे । अगर मिले तो स्थानीय स्तर में ही सहकार्य होगा ।”
उम्मीदवार के बारे में नीचली कमिटी द्वारा किए गए निर्णय को पदाधिकारी बैठक से अनुमोदन किया गया है । स्थानीय तह के रिक्त ४२ स्थानों में आने वाले मंसिर १६ गते उपनिर्वाचन होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com