Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रभु श्रीराम की बारात आज रामसेवकपुरम से जनकपुरधाम के लिए प्रस्थान

 


मिश्री लाल मधुकर/जनकपुरधाम। 26 नबंवर को अयोध्या से गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते कई राज्यों के
बारातियों समेत प्रभु श्रीराम की बारात ने आज रामसेवकपुरम से जनकपुरधाम नेपाल के लिए प्रस्थान किया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने नारियल फोड़कर बारात को शुभता के साथ रवाना किया। रामसेवकपुरम से कारसेवपुरम तक बाराती वाहनों का काफिला आया और वहां चल रहे महायज्ञ की प्रदक्षिणा करके प्रस्थान किया। दूल्हे सहित चारों भाइयों के लिए विशेष रथ तैयार कराया गया है। बारात के साथ देश की अनेक नदियों का पवित्र जल कलश भी जनकपुर ले जाया गया है। विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष तथा नेपाल प्रभारी राजेंद्र सिंह पंकज की अगुवाई में 500बाराती दर्जनों वाहनों के साथ जनकपुरधाम के लिए प्रस्थान की हैं।

यह भी पढें   कांग्रेस सह महामंत्री पद के लिए उम्मीदवारी देने की जीवनबहादुर शाही की घोषणा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या से ओंकार सिंह ने जानकारी भेजी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com