Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग आज दिनांक 13 दिसंबर 2024 शुक्रवार शुभसंवत् 2081

 

नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
ॐ त्यक्त्वा सुदुस्त्यजसुरेप्सितराज्यलक्ष्मीं धर्मिष्ठ आर्यवचसा यदगादरण्यम्।
मायामृगं दयितयेप्सितमन्वधाद्
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
*ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।।*
*ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यबकंयजामहे ॐ तत्सर्वितुर्वरेण्यं ॐ सुगन्धिंपुष्टिवर्धनम् ॐ भर्गोदेवस्य धीमहि ॐ उर्वारुकमिव बंधनान् ॐ धियो योन: प्रचोदयात् ॐ मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ॐस्व: ॐ भुव: ॐ भू: ॐ स: ॐ जूं ॐ हौं ॐ।।*

*आज का पंचांग*
*आज दिनांक:- 13 दिसंबर 2024 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2081
शाके:-1946
याम्यायनं याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *हेमंत*
*सौर्य मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टे 27,…*
चंद्रमाह:- मार्गशीर्ष
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *तेरस रात्रि 6:11 तक उपरांत चतुर्दशी*,
नक्षत्र :- कृतिका रात्रि शेष 5:11 भोर तक उपरांत रोहिणी,
योग:- शिव दिन में 11:27 तक, उपरांत सिद्ध,
करण:- कौलव एवं तैतिल,
सूर्योदय :-प्रातः 06:47,
सूर्यास्त :- संध्या 05:13
सूर्य :- *ज्येष्ठा नक्षत्रे वृश्चिक राशौ च सूर्य:,*

चंद्रमा :- *दिवा 11:12 यावत मेष राशौ उपरांत वृष राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*कर्के भौम:, वृश्चिके बुध:, वृषे देव वृहस्पति।*
*मकरे स्थित भृगु नंदन, शनि कुंभस्थितो तथा।।*
*मीने राहु: समाभावे, कन्या केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल*
दिन में :-10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*आज अभिजीत मुहूर्त 12 बजे के बाद से मात्र 24 मिनट ही मिल रहा है।*
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज श्री लक्ष्मी विष्णु की पूजन एवं श्री सूक्त से महालक्ष्मी अभिषेक करना सबके लिए अखंड सुख सौभाग्य आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान दायक एवं सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*आज का दैनिक राशि फल*
*????मेष राशि*
आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं। आराकाशा के अनुसार परिवारवालें आपकी बातें समझने की कोशिश करेंगें। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं , उनके लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन आपको जूनियर का पूरा सहयोगा मिलेगा। घर से क्लेश दूर होंगे।

यह भी पढें   पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत घटाने के लिए जेन–जी नागरिक अभियान का प्रदर्शन

*????वृष राशि*
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां शेयर करें। आराकाशा के अनुसार आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें।

*????मिथुन राशि*
आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच सकते है, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। इस राशि के गायकों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। समझ में आपका मान सम्मान बढेगा। जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आराकाशा के अनुसार आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। बच्चे अपने पापा को कोई चित्र बना के प्रस्नन करेगे। माता-पिता का आशीर्वाद से मान सम्मान बढेगा।

*????कर्क राशि*
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस का काम आज जल्द पूर कर लेंगें। शाम को कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आराकाशा के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेग, कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम हो सकती है। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

*????सिंह राशि*
आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आप अपने कार्य को जल्द ही पूरा कर लेंगे। साथ ही आपको एक व्यापार में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव भी मिल सकता है। आराकाशा के अनुसार आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ समय बितायेंगे। सरकारी नौकरी वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। शाम के समय घर पर बच्चों के साथ गेमस खेलने में समय बितेगा। बच्चो को ऑनलाइन भी कुछ सिखाने की योजना बना सकते हैं।

यह भी पढें   १०० रुपये की सरहद और लहूलुहान स्वाभिमान: क्या सिंहदरबार ने मधेश की गरिमा की यही कीमत लगाई है?

*????कन्या राशि*
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। आराकाशा के अनुसार जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज भाई या बहन की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें साथ ही दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड किसी कलिग से लम्बी बात हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी पुरानी बात को याद कर के खुश हो सकता है।

*⚖️तुला राशि*
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शाम को आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। आराकाशा के अनुसार अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश- खबरी मिलेगी। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

*????वृश्चिक राशि*
आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आराकाशा के अनुसार आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ वित्त के मामले में लाभकारी साबित होंगे। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए थोडी और मेहनत करनी पडेंगी। आज लवमेट के साथ किसी बात पर विवाद आ सकता हैं। रिश्तों में सामंजस्य स्थापित होगा।

*????धनु राशि*
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपनी मनपसंद की कंपनी से कॉल आ सकता है, जिसका इंटरव्यू की तैयारी आप काफी समय से कर रहे है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होगा। छात्रों का करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आराकाशा के अनुसार आज आप जमीन खरीदने के बारे में सोच सकते है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वह एक दूसरे से बात कर के अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में आ रही परेशनियों का निवारण होगा।

यह भी पढें   मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्मृति-समारोह आयोजित *राजेंद्रसिंह रावल को मिला 11,000/- का मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-पुरस्कार

*????मकर राशि*
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिताओगे। बच्चे आज अपने माता पिता से कोई सलाह लेंगे। आराकाशा के अनुसार जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद निपट जायेंगे। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर का बिजनेस करते है आज उन्हें धन लाभ होने की उम्मीद है। बस व्यर्थ के खर्चो पर कंट्रोल रखें। इस राशि के आर्किटेक वालों के लिए आज का दिन समान्य और राहतपूर्ण रहेगा। स्वास्थ का थोडा ध्यान रखें , तला-भूना ना खायें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सब अच्छा होगा।
*????कुंभ राशि*
आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगी। घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आज निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आराकाशा के अनुसार आप अपनी समझदारी से कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है।

*????मीन राशि*
आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आराकाशा के अनुसार आज किसी पुराने मित्र से मिलने का मन करेगा। परिवार में चल रही आपकी निजी समस्याओं जल्द दूर हो जायेगी। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। बच्चे शाम को मां से कुछ अच्छा खाने की जिद कर सकते है,
आज घर का ही खाना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*

*शास्त्र संग्रह के साथ
*आप के पूरे परिवार के उत्तम आयु आरोग्यता, पद, संपूर्ण कुशलता एवं सबका साथ, सबका विकाश, एवं सबके कुशलता के कामना के साथ, नित्य दिन सदैव तत्पर आप सबका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

 

*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया, पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,पश्चिम चंपारण बिहार*
*वार्तालाप:-*,
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
एवं
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पेटिएम:- 9934428775*
*वार्तालाप का समय:-*
*प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक!*
अपने प्रश्न कभी भी भेज सकते है, समयानुसार उत्तर अवश्य मिलेगा।
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *