Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुर्गा प्रसाईं को पुलिस ने पुनः गिरफ्तार किया

 

काठमांडू, मंसिर २७ – मेडिकल व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं को पुलिस ने पुनः गिरफ्तार कर लिया है । गुरुवार काठमांडू जिला अदालत से विद्युतीय कारोबार ऐन, २०६३ अन्तर्गत के कसूर में ४० हजार रुपये जमानत देकर  प्रसाईं रिहा हुए । लेकिन इस रिहाई के तुरंत बाद उन्हें पुलिस ने पुनः गिरफ्तार किया है ।
आपराधिक लाभ संबन्धी कसूर में अनुसन्धान के लिए पुलिस के केन्द्रीय अनुसन्धान ब्युरो ने प्रसाईं को गिरफ्तार कर लिया है । अपनी गिरफ्तारी के बाद प्रसाईं सञ्चार माध्यम से बातचीत करना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने सञ्चार माध्यम को प्रसाईं के नजदीक नहीं जाने दिया ।
प्रसाईं पर आपराधिक विश्वासघात और संगठित अपराध के कसूर में सीआईबी अनुसन्धान कर रही है । विभिन्न आपराधिक समूह के नाम में व्यक्तियों को परिचालन कर धमकी देकर पैसा वसुलने का प्रमाण मिलने का पुलिस ने जानकारी दी है । प्रधानमंत्री केपी ओली के कम्बोडिया के टेलिकम में लगानी करने की नकली कागज सार्वजनिक करने के आरोप में प्रसाईं को इसी मंसिर ४ को भक्तपुर स्थित निवास से गिरफ्तार किया था ।

यह भी पढें   पिछले छ घंटों में प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में सहयोग राशि 27 करोड़ 33 लाख रुपये तक पहुँची

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com