Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी ने किया राज्य द्धारा दमन, अन्याय विरुद्ध संघर्ष के द्वारा प्रतिरोध करने का आव्हान

 

काठमांडू, फागुन १५ – राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल ने केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक के निर्णय को सार्वजनिक किया है । गुरुवार को पत्रकार सम्मेलन करते हुए पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने बैठक द्वारा लिए गए निर्णय को सार्वजनिक किया है । सम्मेलन में अध्यक्ष महतो ने मुकुम्लुङ (पाथीभरा) संघर्ष में राज्य द्धारा दमन, अन्याय विरुद्ध संघर्ष के द्वारा प्रतिरोध करने का आव्हान किया है । उन्होंने कहा कि सरकार ने स्थानीय राई, लिम्बु समुदायों पर जातीय संहार कर मानवीय अपराध किया है ।
उन्होंने कहा कि –‘मुकुम्लुङ (पाथीभरा) संघर्ष के आन्दोनल में मुकुम्लुङ बचाओं पद यात्रा पश्चात फागुन ८, ९ और १० गते को राज्य द्वारा लिम्बुयों पर जो निर्मम दमन किया गया वह जातीय संहार अर्थात मानव विरुद्ध अपराध है । पुलिस की ज्यादती प्रतिकार, आन्दोलनकारियों के साथ किए गए व्यवहार, झूठा मुद्दें, बेरोजगारी राज्य के एकल नीति को उजागर करती है । भूमी रक्षक लिम्बुवान जनता द्वारा शान्तिपूर्ण प्रतिरोध किया गया लेकिन इसे अपराध करार कर झूठा  मुद्दा चलाने और डराने का काम निरन्तर हो रहा है । राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल इस तरह के अन्याय, दमन विरुद्ध घोर भत्र्सना करती है । पार्टी ने आन्दोलनकारियों को तत्काल रिहाई और पुलिस प्रमुख पर कारवाई एवम सरकार की निरंकुशता विरुद्ध संघर्ष में आने के लिए सम्पूर्ण न्यायप्रेमी नेपाली जनता को आव्हान किया हैं ।’

यह भी पढें   रास्वपा का पहला महाधिवेशन का आयोजन कल से शुरू

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *