Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बसंत चौधरी रचित ग़ज़ल संग्रह ‘ठहरे हुए लम्हे” एवं कविता संग्रह ‘वक्त रुकता नहीं’ का संयुक्त विमोचन

 

काठमांडू 26 अप्रैल
उर्दू अकादमी काठमांडू द्वारा आयोजित समारोह में साहित्यकार बसन्त चौधरी द्वारा रचित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इम्तियाज वफा जी ने की । प्रमुख अतिथि के रूप में जाने माने साहित्यकार श्री धीरेन्द्र प्रेमर्षि जी की गरिमामय उपस्थिति थी। स्वागत अमानुल्ला नदीब जी ने किया । तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के बाद मंचासीन अतिथियों के द्वारा पुस्तकों का विमोचन किया गया।
विमोचन पश्चात पुस्तकों पर क्रमश: कलाविद एवं साहित्यकार श्री प्रकाश सायमी जी एवं भारतीय दूतावास से पधारे डॉ धनेश द्विवेदी जी ने अपने अपने विचार रखे।
लेखक बसंत चौधरी जी ने अपनी पुस्तकों पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और स्व रचित गजलों का वाचन किया।
इसी तरह मंचासीन प्रसिद्ध ग़ज़लकार सनत वस्ती, जनाब कलीम अंजुम, शायरा सकीना खान, प्रकाश सायमी, डा धनेश द्विवेदी, मुख्य अतिथी धीरेन्द्र प्रेमर्षि तथा अध्यक्ष इम्तियाज वफा जी ने महफिल को गजलों से सजाया ।

यह भी पढें   युद्ध विराम के लिए अमेरिका और इरान तैयार,ट्रम्प और इरानी राष्ट्रपति पेजिस्कियन ने किए हस्ताक्षर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *