Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कल है अक्षय तृतीया लक्ष्मी काे लगाएँ केसरिया खीर का भाेग

 

काठमान्डू  29 अप्रैल

अक्षय तृतीया का पर्व  हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। यह दिन हर प्रकार के नए कार्यों की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम माना जाता है, क्योंकि इस दिन किसी भी शुभ काम के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। अक्षय तृतीया का अर्थ ही है – ‘जिसका कभी क्षय न हो।’ इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन जो भी पूजा, दान और भोग किया जाता है, उसका पुण्य अक्षय होता है- यानी जो कभी समाप्त नहीं होता।
इस विशेष दिन पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के भोग अर्पित किए जाते हैं, लेकिन केसरिया खीर का भोग  बेहद शुभ और प्रिय माना जाता है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसमें शामिल केसर, दूध और चावल जैसी चीजें इसे सेहत के लिहाज से भी खास बना देती हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *