Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस ने बुधवार सुबह आकस्मिक केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाया

 

काठमांडू, 3 असार। सत्तारूढ़ दल नेपाली कांग्रेस ने अपनी केंद्रीय कार्यसमिति की आकस्मिक बैठक आह्वान की है। यह बैठक बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी पार्टी के मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल ने दी।

पौडेल के अनुसार, इससे पहले यह बैठक असार 15 गते के लिए तय की गई थी, लेकिन अब उसे पूर्वसांसद ढुंडिराज शास्त्री पौडेल के निधन के कारण पहले ही बुलाया गया है। इस बैठक में शोक प्रस्ताव पारित करने सहित अन्य आवश्यक कार्यसूचियों पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – मध्यरात में मधेश की सूची

मुख्य सचिव पौडेल ने बताया, “ऐसी दुखद घटनाओं के बाद बैठक बुलाने की परंपरा पहले से रही है। चूंकि पहले ही 15 गते के लिए बैठक तय थी, लेकिन अब इसे बीच में ही बुलाया गया है, इसलिए इसे आकस्मिक कहा गया है।”

बैठक में पदाधिकारी, सदस्य और आमंत्रित सदस्यों को उपस्थिति के लिए आग्रह किया गया है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed