Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुहर्रम को लेकर जोगबनी हुई शांति समिति की बैठक, एसडीएम , डीएसपी रहे मौजूद

 

माला मिश्रा / जोगबनी ( सीमा क्षेत्र ) । मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सीमावर्ती शहर जोगबनी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने की। बैठक में फारबिसगंज एसडीएम रंजीत कुमार, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, मुख्य पार्षद रानी देवी, कार्यपालक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी, नरेश प्रसाद, मो. रियाज, नसीम गोपाल, नौशाद आलम, अजय सहनी, फिरोज अंसारी, मो. नब्बू, मुदस्सिर हयात, विजय अली, अजहरुद्दीन राज, सुनील यादव, राजेश पूर्वे सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढें   पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा की गिरफ्तारी का मुद्दा संसद में गूंजा, कांग्रेस और रास्वपा रहीं मौन

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मुहर्रम को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर कोई विवादित पोस्ट न करें। बाइक पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जुलूस में विवादित नारे लगाने पर रोक रहेगी। नशे की हालत में जुलूस में शामिल होने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को जेल भी भेजा जा सकता है। जुलूस के दौरान मशाल या आग का लुक्का ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नेपाल से आने वाले जुलूस को भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
मुख्य पार्षद रानी देवी और नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर में लाइट की व्यवस्था की जाएगी। खराब रास्तों की मरम्मत करवाई जाएगी। मुख्य पार्षद ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। बताया कि नगर परिषद के विभिन्न क्षेत्रों में चौक-चौराहों और मुख्य रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे चालू कर दिए गए हैं। हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com