Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केन्द्रीय विद्यालय काठमांडू में विद्यार्थी परिषद का भव्य अलंकरण समारोह आयोजित

 

काठमांडू, २३ अगस्त 025 । भारतीय राजदूतावास काठमांडू परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार २२ अगस्त को विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के लिए भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। भारतीय राजदूतावास काठमांडू के डीसीएम सह विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश पाण्डेय ,मुख्य अतिथि , ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती पारुल पाण्डेय विशिष्ट अतिथि और फ्लोरा क्रिस्टीना मैरी ने विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप पधारकर समारोह को गौरवान्वित किया। प्राचार्य श्री ए जेराल्ड ने हरित पादप और अंगवस्त्रम (खादा )प्रदान करके अतिथियों का सम्मान किया एवं स्वागत संबोधन किया।

समारोह के उद्घाटन सत्र में में बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए गणेश स्तुति,स्वागत गीत एवं समूह नृत्य आदि मनमोहक कार्यक्रमों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को शैसे और बैज प्रदान करके सम्मानित किया गया। आशुतोष ठाकुर और कोहिनूर अग्रवाल स्कूल कैप्टन एवं लक्ष्य कोचर व ऐश्वर्या कोचर वाइस स्कूल कैप्टन के रूप में चुने गए थे। कैप्टन के साथ ही स्कूल कैबिनेट के अन्य पदाधिकारियों को भी शैस व बैज प्रदान किया गया। प्राचार्य श्री जेराल्ड ने स्कूल कैप्टन व स्कूल कैबिनेट के सभी सदस्यों को उत्तरदायित्व एवं कर्त्तव्यों के समुचित निर्वहन लिए शपथ दिलाई।

यह भी पढें   आधी रात से शुरू हुआ मतदान बुधवार सुबह तक भी जारी मतदान का समय आज दोपहर 12 बजे तक

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ.राकेश पाण्डेय जी ने विद्यालय के प्रदर्शन और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के दायित्व दिए जाने से विद्यार्थियों में नेतृत्व और सत्यनिष्ठा की भावना का विकास होता है। स्कूल कोऑर्डिनेटर डॉ.आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के कर कमलों से विद्यालय पत्रिका का विमोचन किया गया।


केन्द्रीय विद्यालय भारतीय राजदूतावास के 10 विद्यार्थियों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्तम परीक्षाफल प्राप्त करने के लिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और क्रमशः 8 हजार तथा 16 हज़ार रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई,जिसे मुख्य अतिथि के हाथों से विद्यार्थियों को प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा दसवीं से ऐश्वर्या कोचर, पीयूष अग्रवाल, श्रीयशी खनाल , सुप्रीम अधिकारी तथा कक्षा बारहवीं से वी एस एस नीलापल, सुयश खनाल, प्रेषण दाहाल, संदीप शर्मा, माही जायसवाल और जिज्ञासा ढकाल सम्मिलित रहे।,समारोह का संचालन अश्मि तारा व डॉ.आनंद कुमार त्रिपाठी ने किया।स्कूल कैप्टन आशुतोष ठाकुर ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एच वैद्यनाथन, बिन्दु रेंजी,अल्फा रेजी, विजित, शरत, श्रीकान्त,डी.पी.दाश, सुशील कुमार, कमल कांत,नरपत चौहान , सत्यव्रत शर्मा,रजनी सिंह, सुदेष्णा सेन,राज्योदया मैनाली , प्रकाश सापकोटा, राजन सहित अन्य कर्मचारी और समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed