Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाभारत के ’कर्ण’ पंकज धीर का निधन, ६८ की उम्र में कैंसर से हारे जंग

 


काठमांडू, आश्विन २९ – एक्टर पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था. इस रोल ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई. अचानक से आई पंकज की मौत की खबर ने इंडस्ट्री के लोगों और फैंस को स्तब्ध कर दिया है.
टीवी इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर सामने आई है. एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था. उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने इंडिया टुडे संग बातचीत में एक्टर की मौत की खबर को कंफर्म किया है.
सूत्रों के मुताबिक, पंकज को कैंसर था, वो इससे जंग जीत गए थे. लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौटा. एक्टर की हालत काफी नाजुक थी. बीमारी की वजह से वो एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे. लेकिन पंकज को बचाया नहीं जा सका. पंकज की मौत की खबर सुन टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. फैंस भी गमगीन हैं. पंकज को फैंस और सेलेब्स नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed