Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किसी के दबाव या प्रभाव में आकर गृहमंत्री को नहीं हटाया जाएगा – प्रधानमंत्री सचिवालय

 

काठमांडू, कार्त्तिक १३ –प्रधानमंत्री के स्वकीय सचिवालय ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी तरह के दबाब में या प्रभाव में गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल को नहीं हटाया जाएगा ।
प्रमुख स्वकीय सचिव आदर्श कुमार श्रेष्ठ द्वारा आज (गुरुवार) जारी किए गए विज्ञप्ति में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि गृहमन्त्री अर्याल को हटाने के लिए काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह दबाब दे रहे है । इस तरह की बहुत सी खबरें संचार माध्यम से आ रहे हैं लेकिन ये सभी खबरें भ्रमपूर्ण है । इनपर विश्वास नहीं करें ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘किसी को किस क्षेत्र का मंत्री बनाना या हटाना ये विषय विशुद्ध रुप से सम्मानीय प्रधानमंत्री जी के अधिकार क्षेत्र का विषय है । किसी के दबाब या प्रभाव में इस तरह के निर्णय नहीं लिए जा सकते हैं ।
विज्ञप्ति में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि जेन जी आन्दोलन से व्यक्त जनादेश अनुरूप वर्तमान सरकार गठन हुई है । प्रधानमंत्री सचिवालय ने कहा है कि अभी के असामान्य परिस्थिति में राष्ट्र की गहन जिम्मेदारी संभाल रहे गृहमंत्री अर्याल आगामी निर्वाचन सम्पन्न करने के लिए वातावरण निर्माण करना, शान्ति सुरक्षा कायम रखना और सुरक्षा संगठनों के मनोबल को उच्च रखने के लिए दिनरात काम कर रहे है । इस संवेदनशील परिस्थिति में इस तरह के अफवाह नहीं फैलाए । उन्होंने सभी से यह आग्रह किया है कि इस तरह की खबरों पर विश्वास नहीं करें ।

यह भी पढें   हरितालिका तीज के अवसर पर वीरगंज कारागार में खाद्यान्न एवं स्वच्छता सामग्री वितरण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com