मैं बहुत खुश हूँ तारा को पाकर – वामदेव गौतम
काठमांडू, कार्त्तिक १७ – वामदेव गौतम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि नेकपा माओवादी केन्द्र, एकीकृत समाजवादी सहित के दलों बीच एकता कर नई पार्टी के चुनाव चिह्न के रुप में जब तारा को चुना गया तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे हुई है । पार्टी एकता करने का निर्णय कर कल ही ८ घटकों के नेताओं की बैठक हुई । इस बैठक में ही उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए यह बात कही है । उन्होंने कहा कि ‘यह चिह्न मैंने चुना है । घुमफिर कर तारा और मैं फिर से मिले, मैं बहुत खुश हूँ ।’
एमाले से अलग होकर गौतम के नेतृत्व में २०५४ में बनी माले का चुनाव चिह्न तारा था। २०५६ साल में माले के उम्मीदवारों ने तारा चिह्न का ही प्रयोग किया था ।
लेकिन फिर गौतम ने माले पार्टी को एमाले में ही मिला दिया । सीपी मैनाली सहित कुछ नेता एमाले में नहीं वापस आए । उनलोगों ने संजोग कर इस चिह्न तारा को रखा था जिसका अब हम प्रयोग कर रहे हैं ।
संयोग, से गौतम भी कुछ समय पहले ही एकीकृत समाजवादी में प्रवेश हुए हैं । उन्होंने नेताओं के साथ अपनी खुशी बांटते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूँ कि स्वयं से चुनने के बाद भी मैंने इसे छोड़ दिया था लेकिन मेरी फिर से तारा से मुलाकात हुई । नई पार्टी का नाम अभी नहीं रखा गया है । नाम को लेकर सभी चर्चा कर रहे हैं ।

