Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमारी मांगों को सरकार ने गंभीर रूप से लिया है – दुर्गा प्रसाईं

 

काठमांडू, मंसिर १३ – राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म–संस्कृति और नागरिक बचाओं अभियान के संयोजक दुर्गा प्रसाई ने कहा है कि अपने मांगों के विषय में प्रधानमंत्री के साथ वार्ता करने की तैयारी कर रहे हैं ।
शनिवार भक्तपुर में पत्रकार सम्मेलन करते हुए प्रसाई ने बताया कि शुक्रवार गृहमंत्री के साथ उनकी मुलाकात हुई जिसमें उन्होंने अपनी मांगों के बारे में स्पष्ट कर दिया है । उन्होंने जानकारी दी कि मंसिर २२ गते को प्रधानमंत्री के साथ वार्ता तय हो गई है । उन्होंने बताया कि अभियान की तारीख उन्होंने आगे बढ़ा दिया है । इसके लिए उन्होंने जो मांगें रखी है वो व्यक्तिगत उनकी नहीं होकर जनता की मांग है । इसलिए सरकार ने इसे गंभीर रूप से लिया है ।
प्रसाई ने मांगों के बारे में भी बताया कि उन्होंने सरकार के सामने इन मांगों को रखा है जिनमें छोटे तथा बड़े व्यवसायियों को बैंक के काला सूची से हटाना चाहिए, भूमिहीन सुकुम्वासी और कवाड व्यवसायियों को दीर्घकालीन विकल्प नहीं होने तक डोजर नहीं चलाई जानी चाहिए के साथ अन्य मांग भी रखी हैं ।
प्रसाईं ने कहा है कि यदि इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो फागुन २१ गते जो प्रतिनिधिसभा चुनाव होने की तारीख तय की गई है वो नहीं हो पाएंगी । हम आन्दोलन से भागे नहीं हैं यदि सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती है तो हम सशक्त आन्दोलन को चुनेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com