Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यदि बालेन प्रधानमंत्री नहीं बने तो जनकपुर की रणभूमि में आत्मदाह करुँगा – अमरेश सिंह

 

काठमांडू, माघ ५ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी में प्रवेश करने वाले डा. अमरेशकुमार सिंह ने दाबा किया है कि इसबार प्रधानमंत्री बालेन साह ही बनेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि यदि बालेन प्रधानमंत्री नहीं बने तो जनकपुर में आकर आत्मदाह करेंगे ।
उन्होंने कहा कि ‘हम माँ सीता की सन्तान हैं । माता सीता इसी धरती में समाहित हुई थी । यदि बालेन प्रधानमंत्री नहीं बने तो मैं जनकपुर की धरती में समाहित हो जाऊंगा । उन्होंने इसी वाक्य को दोहराया कि ‘यदि बालेन प्रधानमंत्री बने तो मैं जनकपुर की रणभूमि में आत्मदाह करुँगा । ’उन्होंने बालेन को लेकर कहा है कि बालेन देश के महानायक हैं ।
उन्होंने जो गमछा कंधे पर रखा था उसे फैलाते हुए वोट मांगा और कहा – मैं हाथ जोड़कर कहता हूँ मेरे पास कुछ नहीं है । केवल आग्रह करता हूँ आपसे गमछा में भीख मांग रहा हूँ, मधेश को एक प्रधानमंत्री दें ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे की कूटनीतिक तैयारी तेज, मंसिर के पहले सप्ताह जा सकते हैं नई दिल्ली

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com