मैं किसी पद के लिए रास्वपा में नहीं आया हूँ :अमरेश सिंह
अमरेशकुमार सिंह ने राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)में प्रवेश किया है ।
सोमबार जनकपुरधाम में हुए रास्वपा चुनावी सभा के क्रम में रास्वपा सभापति रवि लामिछाने, बरिष्ठ नेता बालेन शाह लगायत नेता ने सिंह काे रास्वपा प्रवेश कराया । रास्वपा प्रवेश के बाद नेता सिंह ने देश काे बढाने के लिए रास्वपा काे अत्याधिक मत के साथ बिजयी कराने का आह्वान किया । उन्हाेंने कहा कि मैं किसी पद के लिए रास्वपा में नहीं आया हूँ । देश के लिए काम करने पर मैं बार बार बदनाम हाेता रहा हूँ ।
उन्हाेंने कहा कि बालेन काे प्रधानमन्त्री बनाने के बाद ही मधेश का आन्दोलन सफल हाेगा ।

