Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता के विश्वास से हम यह चुनाव जीतेंगे– कुलमान घिसिङ

 

काठमांडू, फागुन २१ – उज्यालो नेपाल पार्टी के अध्यक्ष कुलमान घिसिङ ने कहा कि जनता उनकी पार्टी पर विश्वास करती है इसलिए उनकी पार्टी जनता के भरोसे पर यह चुनाव जीतेगी । मतदान करने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी छोटी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘जनता के विश्वास से हम यह चुनाव जीतेंगे ।’
उन्होंने बताया कि अभी तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कहीं कहीं पैसे बांटने की बात भी आ रही है । उन्होंने बताया कि ऐसा सुना गया है कि इस तरह की घटना उनके क्षेत्र में भी हुई है ।
पहली बार अपने नेतृत्व में पार्टी खोलकर उम्मीदवार बने घिसिङ ने आज सुबह ७ बजे ही बौद्ध, महाँकाल स्थित जनकल्याण माध्यमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र से अपना मतदान किया ।घिसिङ काठमांडू –३ से प्रत्यक्ष से उम्मीदवार हैं ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *