Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक में गगन थापा नहीं शामिल

 

काठमांडू, चैत्र ६ – नेपाली कांग्रेस केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक शुरु हो गई है । शुक्रवार (चैत ६) दोपहर ललितपुर के सानेपा स्थित पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में बैठक शुरु होने की जानकारी कांग्रेस महामंत्री प्रदीप पौडेल ने दी है । सभापति गगन थापा द्वारा दिए गए इस्तीफे, निर्वाचन परिणाम आदि के विषयों में बैठक में विचार विमर्श किए जाने की जानकारी दी गई है । पद से इस्तीफा दे चुके थापा बैठक में शामिल नहीं हुए हैं । सभापति की कुर्सी खाली रखकर बैठक संचालन किया गया है ।
पार्टी उपसभापति विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा कि बैठक में निर्वाचन की प्रारम्भिक समीक्षा, थापा का इस्तीफा को अस्वीकृत करने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा । प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन में पार्टी के पराजय की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए थापा ने इस्तीफा दे दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed