पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए एकेसी सिंह उपमहानिरीक्षक
माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । शनिवार को श्री वंदन सक्सेना, महानिरीक्षक, सीमांत सिलीगुड़ी के निर्देशन में तथा श्री ए.के.सी. सिंह, उप महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी की उपस्थिति में ओल्ड एज होम (अपना घर) परिसर में लायंस क्लब एवं यूनिक फाउंडेशन के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री ए.के.सी. सिंह, उप महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित सभी लोगों को अधिकाधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने का संदेश दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बल के कार्मिक राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अपने परिवारों से दूर रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, ताकि आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने उपस्थित परिवारजनों को आश्वस्त किया कि सशस्त्र सीमा बल सदैव उनके साथ खड़ा है तथा बल के जवानों की वीरता, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा से भी अवगत कराया।
श्री ए.के.सी. सिंह उप महानिरीक्षक द्वारा स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुश्री सोना देवी बर्मन, नॉर्थ बंगाल थर्ड जेंडर हेड, अन्य गणमान्य अतिथि एवं सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी के बल कार्मिक उपस्थित रहे ।


