Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान में आए भूकंप से भारी तबाही, भूकंप की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत, कई लापता

 

जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार, 28 जुलाई को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रॉयटर्स के मुताबिक, भूकंप के तेज झटकों के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन फिर बाद में अलर्ट वापस ले लिया गया।

जापान में आए इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस भूकंप की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग अभी भी लापता हैं।

यह भी पढें   दो-तिहाई बहुमत भी नहीं दे सकता स्थिरता की गारंटी, सुशासन जरूरी : सुशीला कार्की

जापान में भूकंप से 13 लोगों की मौत
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने आज बुधवार सुबह बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के कुछ हिस्सों में आए जबरदस्त भूकंप के बाद 13 लोगों की मौत हो गई है और लापता लोगों के लिए बचाव कार्य जारी है।

जापान की पीएम तकाइची ने कहा कि रात भर बचाव कार्य चला। इस दौरान कई अन्य घायल लोगों को निकाला गया, लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता हैं।

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

जापान में मंगलवार देर दोपहर दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोटो इलाके में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के बाद जापान में कई इमारतें ढह गईं और लोग उनके नीचे दब गए।

जापान में जहां भूकंप का केंद्र था, वहां कई इमारतें गिरी हुई दिखाई दीं। NHK के मुताबिक, यात्सुशिरो में एक पुल का पैदल चलने वाला हिस्सा गिर गया। वहीं इसी शहर में क्यूशू एक्सप्रेसवे पर बने हाईवे ओवरपास को भी काफी नुकसान पहुंचा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com