Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवादास्पद मसलों को सुलझाते हुए संविधान लाया जाय: भारत

 

नेपाल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने अपनी जिज्ञासा दिखाई है और नेपाल में शांति और समृद्धि के प्रति अपनी शुभकामना भी व्यक्त की है । भारतीय दूतावास के द्वारा विदेश मामलों के मंत्रियों द्वारा वकतव्य जारी किए गए हैं । जिनमें यह कहा गया है कि भारत ने हमेशा नेपाल में शांति, स्थिरता, एकता और नेपाल के विकास का समर्थन किया है । पिछले दो दशकों में नेपाल में हुए हिंसा, अस्थिरता, आंतरिक संघर्ष और नेपाल में राजनीतिक कलह तथा प्राकृतिक कहर पर भी भारत की हमेशा नजर रही है और यथासम्भव सहयोग भी । भारत हमेशा नेपाल के सुख और दुख में उसके साथ खड़ा रहा है । आज संविधान की जो प्रक्रिया शुरु है उसके प्रति आशान्वित है कि नेपाल को एक स्थिर और लचीला संविधान मिलने वाला है । संविधान मसौदे के बाद जो विरोध अन्य प्रदेशों से हो रहे हैं और हिंसात्मक कार्य हो रहे हैं उसका समाधान और उनकी भावनाओं को सम्बोधित करते हुए एक मजबूत आधार वाली संविधान नेपाल को अवश्य मिलेगा यह भारत उम्मीद करता है । भारत को खुशी होगी अगर सभी विवादास्पद मसलों को सुलझाते हुए संविधान को लाया जाय । बातचीत और हिंसा से मुक्त माहौल में समझौते के माध्यम से संविधान निर्माण की प्रक्रिया बढाई जाय । भारत उम्मीद करता है कि जो संविधान आएगा वह समृद्ध नेपाल की नींव तैयार करेगा । एक टिकाऊ और लचीला संविधान नेपाल के सुखद भविष्य के लिए आवश्यक है । उम्मीद है कि नेपाल के राजनेता इस प्रयास में कोई कसर नहीं छोडेÞंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *