Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री वैकुण्ठनाथ धाम दिव्यधाम में 12 घंटे का अखंड हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन

 

माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री वैकुण्ठनाथ दिव्यधाम, भागवत सेवाश्रम (वैकुण्ठ धाम), मातातीर्थ, काठमांडू में 12 घंटे का अखंड हरेराम-हरेकृष्ण संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
भागवताचार्य स्वामी महाराज ने बताया कि आगामी 4 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अखंड संकीर्तन का आयोजन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में कोशी प्रदेश क्षेत्र की कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं भी सहभागिता करेंगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर संकीर्तन में सहभागी बनने का विनम्र आग्रह किया।
आयोजकों के अनुसार सुबह 9 बजे से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री वैकुण्ठनाथ दिव्यधाम परिवार के तत्वावधान में किया जा रहा है।
स्थान: श्री वैकुण्ठनाथ दिव्यधाम, भागवत सेवाश्रम (वैकुण्ठ धाम), मातातीर्थ च.न.पा.-8, काठमांडू।
समय: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक।
संपर्क: 9817900991 / 01-4316568।
जय श्रीकृष्ण! जय श्रीमन नारायण! 🙏

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com