Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय नागरिक की मृत्यु के प्रति भारत द्वारा गम्भीर चिन्ता व्यक्त

 

काठमांडू, २ नोभेम्बर |

r1
आज वीरगंज में प्रहरी के द्वारा हुए बल प्रयोग और गोली से हुई भारतीय नागरिक की मृत्यु के प्रति गम्भीर चिन्ता व्यक्त करते हुए भारतीय राजदूतावास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है ।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस समाचार से हम गम्भीर रुप से चिन्तित हैं । एक निर्दोष भारतीय की मृत्यु नेपाली पुलिस की गोली से हुई है ।

नेपाल जिस समस्या से गुजर रहा है वह राजनीतिक प्रकृति की है जिसका समाधान शक्ति के प्रयोग से नहीं निकल सकता है । इस अवस्था के प्रति नेपाल सरकार को विश्वसनीय और प्रभावकारी ढंग से सम्बोधन करना चाहिए ।

यह भी पढें   सिटीजन बैंक १९वां वार्षिकोत्सव समारोह पर स्वास्थ्य शिविर

भारतीय मालवाहक कम्पनी तथा यातायात कम्पनियों ने वीरगंज की बिगडती हुई अवस्था के प्रति आज फिर चिन्ता व्यक्त किया है । हम उन्हें सनवधान रहकर खतरा में ना फँसने की सलाह दे रहे हैं ।

हम सतर्कता के साथ परिस्थिति का पर्यवेक्षण कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed