Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किशोरीयों को बाल विवाह तथा मानव बेचविखन विरुद्ध अभिमुखीकरण

 

नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७३ जेष्ठ १ गते ।
बागेश्वरी गाबिस में राष्ट्रीय युवा परिषद, बाके शाखा के आयोजन में और बागेश्वरी गाविस के सहयोग में बागेश्वरी गाविस के किशोरीयों को बाल विवाह तथा मानव बेचविखन विरुद्ध एक दिन की अभिमुखीकरण तालीम दिया गया है ।

1
अभिमुखीकरण कार्यक्रम में बागेश्वरी गाविस के विभिन्न वार्ड के ३ दर्जन से अधिक किशोरीयों की सहभागिता रही थी । राष्ट्रीय युवा परिषद, बा“के शाखा के सदस्य तथा पत्रकार मधुु पौडेल ने शुुभकामना मन्तब्य व्यक्त करते हुये किशोरीयों को बाल विवाह तथा मानव बेचविखन विरुद्ध समाज में जन चेतना फैलाना और समाज में बाल विवाह रोकने के लिये यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम की आयोजन किया गया है बताया ।
इसी तरह प्रमुुख अतिथि तथा बागेश्वरी गाविस के सचिव उत्तमसिंहसोढी ने समुुदाय में रही किशोरीयों को बाल विवाह तथा मानव बेचविखन सम्बन्धि विषय में सचेत बना सके तो समाज में बाल विवाह युनीकरण में आवश्य सहयोग पहु“चेगी बताया और सब से जोखिम की उमेर कशोरी अवस्था होने से किशोरीयों को सचेत बनाना यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम किया बताया ।
राष्ट्रीय युवा परिषद, बाके शाखा के अध्यक्ष सोम गुरुङ्ग ने मानव बेचविखन न्युनीकरण के लिये बार्षिक कार्य योजना बनाकर समुदाय तह में नियमित रुप में अभियान के रुप में आगे बढाना और स्थानीय समुुह तथा क्लब से सहकार्य तथा समन्वय करने की वातावरण सृजना करने की आवश्यकता रही है बताया ।

यह भी पढें   नेकपा का निर्णय ... २५ लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में देंगे

2
उसी अवसर में नेपाली काग्रेस के शेर बहादुर गुुरुङ्ग, नेकपा एमाले के झक बहादुुर पौडेल, राप्रपा के श्याम श्रेष्ठ, राप्रपा नेपाल के मोहन खड्का, बास के केन्द्रीय अध्यक्ष मन भण्डारी, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बागेश्वरी उपशाखा के सभापति जीवनाथ सापकोटा, आमा समुुह के अध्यक्ष टीका सापकोटा, वडा नागरिक मन्च के संयोजक कोपिला खड्का लगायत लोगों ने शुुभकामना मन्तब्य के साथ साथ बाल विवाह राकने की प्रतिवद्धता जनाया था । सो अभिमुखीकरण में बाल विवाह के मतलब क्या है ? बाल विवाह की बेफाइदा, मानव बेचविखन तथा मानव ओसारपसार के मतलब क्या है ?, मानव ओसारपसार नियन्त्रण ऐन २०६४ में रही व्यवस्था, मानव बेचविखन होने की कारणें, मानव बेचविखन करने में दलालों ने प्रयोग करने की तौरतरिका, मानव बेचविखन की प्रयोजन, मानव बेचविखन होनवाली स्थानें और मानव बेचविखन न्यूनिकरण करने में युवा तथा समुदाय की भुमिका के विषय पर राष्ट्रीय युवा परिषद, बा“के शाखा के महासचिव बामदेव पोख्रेल और कार्यक्रम संयोजक दल बहादुर सुनार ने सहजीकरण किया था । कार्यक्रम की सञ्चालन राष्ट्रीय युवा परिषद, बा“के शाखा के कोषाध्यक्ष पुष्पा सुनार नेकी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com