Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस महामन्त्री शशांक कोइराला की स्वास्थ्य अवस्था में सुधार

 

 

 कांग्रेस महामन्त्री शशांक कोइराला की स्वास्थ्य अवस्था में सुधार
विजेता चौधरी,काठमाण्डू, अषाढ २३

sashank koirala
कांग्रेस महामन्त्री शशांक कोइलारा की स्वास्थ्य अवस्था मे सुधार हुई है यह जानकारी इलाज में संलग्न चिकित्सक ने दी ।
चिकित्सकों के मुताविक कोइराला को दी गई रक्तचाप की दवा का मात्रा व भेन्टीलेशन को क्रमशः घटाया गया है । उपचार मे संलग्न डाक्टर हरिकिशोर क्षेष्ठ के मुताविक कोइराला को आवाज देने पर उनका रिस्पोन्सअच्छा दिख रहा है । इसी हिसाव से स्वास्थ्य अवस्था में प्रगति हुई तो जल्द ही हम उनको भेन्टीलेटर से बाहर निकाल सकते हैं ।
मंगलबार रात ९ बजे महामन्त्री कोइराला को अचानक श्वासप्रश्वास सम्बन्धी समस्या होने पर उनको ओम अस्पताल पहुँचाया गया था । कोइराला का रक्तचाप कुछ कम दिखने के बाद उनको अस्पताल दाखिला किया गया था ।
इलाज में संलग्न डाक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य अवस्था स्थिर होने की बात बताई है ।

यह भी पढें   अध्यक्ष ओली के तीव्र असन्तुष्टि और निर्देशन के बाद तीन बूंदों में संशोधन

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com