Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बराक ओबामा की छोटी बेटी साशा वेटर की ट्रेनिंग ले रही है

 
मैसाच्युसेट्स. 1-sasha_1470458125अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की छोटी बेटी साशा इन दिनों मैसाच्युसेट्स के रेस्टोरेंट में सर्विस करती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोग उसे ये सब करते देख हैरान हैं। वहीं मीडिया में भी इसकी खासी चर्चा है। दरअसल वो समर जॉब के दौरान यहां आई हुई हैं। इस दौरान वो फूड ऑर्डर लेना, सर्व करना, बिलिंग और अन्य जरूरी कामकाज सीख रही हैं। मैसाचुसेट्स में मारथाज विनेयार्ड के नैंसी रेस्टोरेंट में उनकी ये ट्रेनिंग शनिवार तक चलेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट हाउस में जिंदगी के 15 सालों में से आठ साल विलासितापूर्ण तरीके से बिताने के बाद साशा ओबामा जिंदगी का दूसरा पहलू सीख रही हैं। 15 साल की साशा जब व्हाइट हाउस में होती हैं तो उनकी देखरेख के लिए सपोर्ट स्टाफ की पूरी फौज तैयार रहती है। दिन हो या रात, किसी भी वक्त उनकी खाने की किसी भी फरमाइश को पूरी करने के लिए कई सारे कुक मौजूद रहते हैं। घर से बाहर निकलती हैं तो उनकी सुरक्षा में कमांडोज और सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स होते हैं। पर यहां उसके साथ ऐसा तामझाम नहीं है।
साशा की जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें वे रेस्तरां की तय यूनिफॉर्म ब्लू टीशर्ट, हैट और खाकी पतलून में दिखाई दे रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साशा इस रेस्टोरेंट में अपने फुलनेम नताशा के नाम से काम कर रही हैं। उनकी हिफाजत के लिए सीक्रेट सर्विस के छह एजेंट तैनात किए गए हैं। वहां काम करने वाले एक शख्स ने कहा- हम हैरान थे कि आखिर क्यों छह लोग इस लड़की की मदद कर रहे हैं और उसका पूरा समय ध्यान रख रहे हैं बाद में हमने जाना कि वो कौन है।
ये रेस्टोरेंट बराक ओबामा परिवार को बेहद पसंद है। जब भी वे मारथाज विनेयार्ड घूमने आते हैं, यहां में जाना नहीं भूलते। माना जाता है कि नैंसी रेस्टोरेंट के मालिक और ओबामा के परिवार की पहचान है। साशा यहां चार घंटे की शिफ्ट में काम करती हैं। शनिवार को ओबामा परिवार गर्मी की सालाना छुट्टियां मनाने यहां पहुंचने वाला है।
 1-sasha_1470458125

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com