Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिलेरी से आगे निकले ट्रंप

 

trump-1

वाशिंगटन। 9 नवम्बर | अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 270 के मैजिक फिगर के करीब तेज रफ्तार से डेमोक्रेट उम्मीदवार ट्रंप आगे बढ़ रहे हैं। महत्वपूर्ण राज्य फ्लोरिडा और नॉर्थ कैरोलिना पर ट्रंप कब्जा जमाने में कामयाब रहे हैं। ताजा परिणामों में 270 इलेक्टोरल वोट्स की रेस में ट्रंप अब हिलेरी से आगे निकल गए हैं। द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ट्रंप को अब तक 232 और हिलेरी को 209 इलेक्टोर वोट हासिल हुए हैं।

trump

ओहियो, नॉर्थ कैरोलिना और फ्लोरिडा में हम कामयाब हो रहे हैं, उम्मीद है कि अब की बार ट्रंप की सरकार बनेगी- शलभ कुमार, ट्रंप समर्थक

यह भी पढें   विदेश मंत्री खनाल और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक दार बीच मुलाकात

राष्ट्रपति बनने को निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल वोट) के 538 में से 270 वोट जरूरी हैं। आखिरी वक्त में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (70) की लोकप्रियता में उभार दिखा था। पर सर्वे व मिडनाइट वोटिंग के नतीजों में वे पिछड़ गए हैं। मतदान से ठीक पहले आए फॉक्स न्यूज के सर्वे में हिलेरी को 48 और ट्रंप को 44 फीसद वोट मिलने की संभावना जताई गई। 19 में से सिर्फ दो सर्वे में ट्रंप आगे बताए गए हैं।

20 करोड़ मतदाताओं में से रिकॉर्ड 4.62 करोड़ मतदाता पूर्व मतदान कर 2012 का रिकॉर्ड तोड़ चुके है। तब 3.23 करोड़ ने समय पूर्व मतदान किया था। विशेषज्ञ इसका फायदा हिलेरी को मिलने की संभावना बता रहे हैं। इससे पूर्व मिडनाइट वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यू हेम्पशायर में हिलेरी ने ट्रंप पर 32-25 की बढ़त बना ली थी। डिक्सविले नॉच में 4-2 और हार्ट्स लोकेशन में 17-14 से उन्होंने ट्रंप को हराया। मिसफील्ड में हिलेरी को चार और ट्रंप को 16 वोट मिले।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री बालेन का संबोधन — हिंदी अनुवाद

आपको बता दें कि, अमेरिका के 50 में से 48 राय में ‘विनर टेक्स ऑल’ की व्यवस्था है। यानी जिस प्रत्याशी को यादा वोट मिलते हैं वहां के सारे इलेक्टोरल वोट उसके खाते में जाते हैं। ऐसे में आखिरी नतीजे एरिजोना, फ्लोरिडा, नेवादा, न्यू हेम्पशायर, नॉर्थ केरोलिना, मिशिगन प्रांत तय करेंगे जहां रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक समर्थक बराबर है।

राष्ट्रपति के साथ-साथ हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव की सीटों के लिए वोट पड़े। इस पर रिपब्लिकन का नियंत्रण है। सीनेट की तिहाई सीटों पर भी मतदान हुआ। इन पर भी रिपब्लिकन का कब्जा है। चुनावों में भारतीय मूल के कई उम्मीदवारों की जीत पक्की बताई जा रही है।

यह भी पढें   नेपाली जनता के साथ खड़े हैं – एन्थोनी अल्बानीज

trump-2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com