Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्सौल में सीसीएफसी की बैठक सम्पन्न, जोगबनी में हो रहे लिंक डिस्कनेक्सन की समस्या पर चर्चा

 

img-20161119-wa0015

माला मिश्रा, विराटनगर, 19 नवम्बर । कल्ह रक्सौल में सीसीएफसी (कस्टम क्लियरेंस फेसिलिटेसन कमिटी) का बैठक कस्टम कमिश्नर पटना विनायक चन्द्र गुप्ता के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस बैठक में नेपाल से सीसीएफसी सदस्य मोरंग व्यापार संघ, विराटनगर तथा उद्योग बाणिज्य संघ, बीरगंज के अतिरिक्त बिहार चेम्बर, कन्टेन्टर कारपोरेशन ऑफ इंडिया, लैंड पोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया, प्लांट क्वराइन्टैन, एनिमल क्वराइन्टैन, एफएसएसएआई, सीएचए आदि ने भाग लिया।

मोरंग ब्यापार संघ की ओर से जोगबनी कस्टम में हो रहे लिंक डिस्कनेक्सन की समस्या पर उठाये गए मुद्दे पर सभाध्यक्ष कमिश्नर ने नई व्यवस्था के साथ इसका समाधान होने का आश्वासन दिया, वहीं रेल से ट्रांसपोर्ट की सुविधा बहाल करने को लेकर ट्रांजिट ट्रीटी में इसे मान्यता देने के लिए दोनों देश की सरकारों को आपसी समझौते की आवश्यकता पर उनहोंने मुद्दे उठाने की बात कही।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक18 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

नेपाली खाद्य पदार्थों में चाय व चाय की अन्य उत्पादों के अतिरिक्त अनाज एवम् अनाज निर्मित वस्तुओं तथा दाल एवम् दाल की बनी वस्तुओं के जाँच में दी गई पुरानी रियायतों पर भी मोरंग ब्यापार संघ ने सीसीएफसी का ध्यानाकर्षण कराया।

मोरंग ब्यापार संघ की ओर से मुकेश राठी, श्याम भंडारी एवम् प्रवीण नारायण चौधरी इस बैठक में सहभागिता दी, वहीँ उद्योग बाणिज्य संघ बीरगंज के अध्यक्ष प्रदीप केडिया भी भाग लिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com