Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुलमान घिसिंग के समर्थन में प्रदर्शन

 

काठमान्डू,पूस २ गते

kulman-ghising-1

नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ के समर्थन में शनिबार राजधानी  में प्रदर्शन होने जा रहा है ।

‘भ्रष्टाचारियों के जाल को तोडते हुए लोडसेडिंग का अन्त करें, कमीशन खोर के पंजे से प्राधिकरण मुक्त करें,’ नारा के साथ उज्यालो नेपाल के आयोजना और विवेकशील नेपाली दल के व्यवस्थापन में र्‍यालीसहित प्रदर्शन की जाने वाली है । कई वर्षो. के बाद राजधानीवासी ठण्ड के इस मौसम में उजाले का आनन्द ले रहे हैं जबकि इस मौसम में बारह तेरह घन्टे के लोडसेडिंग से नगरवासी त्रस्त होते थे ।

यह भी पढें   गगन थापा का राजनीतिक प्रतिवेदन सर्वसम्मति से पारित

भृकुटी मण्डप से दिन के एक बजे से शुरु होने वाली रैली खुला मञ्च जा कर  विशेष साँस्कृतिक कार्यक्रम में परिणत होने की जानकारी दी गई है ।
विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक नियुक्त होने के साथ ही लोडसेडिङ हटाकर घिसिङ चर्चा में हैं । किन्तु, उनके विरोधी घिसिङविरुद्ध षडयन्त्र कर देश को फिर से अन्धकार में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं ।
इससे पहले लोडसेडिङ मुक्त अभियान में बाधा पहुँचो की बात को लेकर ऊर्जा मन्त्रालय ने प्राधिकरण के तीन सञ्चालक के साथ स्पष्टिकरण माँग की थी ।

यह भी पढें   कांग्रेस का १५वां महाधिवेशन आज, इन नेताओं द्वारा किया जाएगा उद्घाटन समारोह में संबोधन

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com