Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संशोधन बिना चुनाव घोषणा हुई तो आन्दोलन और बहिष्कार : महन्थ ठाकुर और भट्राई की चेतावनी

 

काठमाडौं,पूस २ गते ।

m.thakur

कल पूस 1गते,  प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल के साथ मुलाकात कर के नयाँ शक्ति पार्टी संयोजक डा. Baburam-Bhattrai1बाबुराम भट्टराई और तमलोपा अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने संविधान संशोधन प्रस्ताव तत्काल आगे बढाने की माँग की है ।

शुक्रबार साँझ प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँच कर दोनों नेताओं ने कहा कि प्रस्ताव आगे बढाने से पहले चुनाव की घोषणा हुई तो आन्दोलन होने से कोई नहीं रोक सकता है ।

भट्टराई और ठाकुर ने कहा कि सत्ता घटक से प्रतिपक्षी एमाले का संसद अवरोध के वापत संशोधन प्रस्ताव वापस लेने और चुनाव की धोषणा की बातें सामने आ रही हैं । इस सन्दर्भ में दोनों शीर्षस्थ नेता प्रधानमंत्रस्ी की धारणा जानना चाह रहे थे ।

यह भी पढें   नेतृत्व में संगठन निर्माण से लेकर निर्वाचन तक की यह यात्रा प्रशंसनीय है – गगन थापा

प्रधानमन्त्री दाहाल ने कहा कि संशोधन प्रस्ताव परिमार्जन की सोच बन रही है किन्तु प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाएगा ।
मधेसी मोर्चा की ओर से बात रखते हुए तमलोपा अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि सीमांकन लगायत विषय में अब तक मोर्चा असंतुष्ट है बावजूद इसके सरकार अगर उपाय खोजती है तो मोर्चा  सहयोग करने के लिए तैयार है । उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एक निश्चित धारणा आनी चाहिए तभी हम कोई निश्चित सोच बना सकते हैं । बीच में अगर चुनाव की घोषणा करनी है तो हमें भी अपना पोजीशन लेना होगा । उन्होंने प्रधानमंत्री से स्पष्ट कहा कि आप समस्या का समाधान करना चाहते हैं या नहीं ? अगर मोर्चा की सहमति के बिना चुनाव घोषणा हुई तो मोर्चा सभी चुनाव का बहिष्कार करेगी ।

यह भी पढें   स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज का विराटनगर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

नयाँ शक्ति संयोजक भट्टराई ने कहा कि पहले आन्दोलनकारी पक्ष की मांग को सम्बोधन करने वाला संविधान संशोधन होना चाहिए उसके बाद ही चुनाव की घोषणा से समस्या का समाधान हो सकता है ।

मधेसी मोर्चा के नेता शनिबार अपराह्न ४ बजे कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा से सिंहदरबार में मुलाकात करने वाले हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed