Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता के नाम संदेश में पीएम मोदी ने दिया नया साल का तोहफा

 

modi

*नई दिल्ली.मधुरेश*- 1 जनवरी, 2017 । पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के नाम संदेश दिया। 43 मिनट की स्पीच में मोदी ने किसानों,गर्भवती महिलाओं,बुजुर्गों,छोटे कारोबारियों और गरीबों के लिए 5 बड़ी योजनाओं का एलान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों और गांवों में गरीब,लोअर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास को सस्ते होम लोन जैसी बड़ी राहत भी दी। *2017 में किसे क्या मिलेगा*…

1.मकान:-गरीब,लोअर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास के लिए
शहरों में:-2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए 9 लाख रुपए तक के कर्ज पर ब्याज में 4%और 12 लाख रुपए तक के कर्ज पर ब्याज में 3%की छूट।
गांव में:-जो लोग घर बनाना चाहते हैं या पुराने घर में एक-दो कमरे या मंजिल बनाना चाहते हैं,उन्हें दो लाख रुपए तक के कर्ज में 3%ब्याज की छूट दी जाएगी।
एलान यह भी:-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में 33%ज्यादा घर बनाए जाएंगे। बता दें कि अगले तीन साल में सरकार को एक करोड़ घर बनाने हैं। यानी हर साल 33 लाख घर बनाए जाएंगे।

2.गर्भवती महिलाओं
क्या मिलेगा:-गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में डिलिवरी,टीकाकरण और पौष्टिक आहार के लिए छह हजार रुपए की मदद।
कहां और कैसे:-देश के सभी 650 जिलों में सरकारी अस्पताल में जाने पर यह रकम गर्भवती महिलाओं के खाते में सीधे जमा होगी।
अभी क्या:-सिर्फ चार हजार रुपए की मदद 53 जिलों में महिलाओं को दी जा रही है।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

3.बुजुर्ग को
क्या मिलेगा:-साढ़े सात लाख रुपए की रकम पर 10 साल के लिए सालाना 8%इंट्रेस्ट मिलेगा।
कब मिलेगा:-सीनियर सिटिजन हर महीने इंट्रेस्ट का पैसा ले सकेंगे।
क्यों मिलेगा:-बैंकों में ज्यादा पैसा आने पर अक्सर डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट घट जाता है। इसका सीनियर सिटिजन पर असर ना पड़े इसलिए एलान।
किन्हें फायदा:-देश में 60 से ज्यादा उम्र के 10.40 करोड़ लोगों को।

4.छोटे कारोबारी
क्या मिलेगा:-क्रेडिट गारंटी 1 करोड़ रुपए से बढ़ाकर दो करोड़ रुपए की जाएगी। बैंकों से कहा गया है कैश क्रेडिट लिमिट 20%से बढ़ाकर 25%करें और वर्किंग कैपिटल लोन 20%से बढ़ाकर 30%करें।
फायदा क्या:-एक करोड़ रुपए तक का लोन कवर किया जाता था। अब दो करोड़ रुपए तक का लोन क्रेडिट गारंटी से कवर होगा। गारंटी का खर्च सरकार उठाएगी। इससे इंट्रेस्ट रेट कम होगा।
किसे फायदा:-देश में माइक्रो,स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइज यानी छोटा कारोबार करने वाली 4.6 करोड़ यूनिट्स हैं। इनसे 10 करोड़ लोगों को इम्प्लॉयमेंट मिलता है।

यह भी पढें   बिम्सटेक की बैठक से पहले गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने उद्योगपतियों और कारोबारियों से की चर्चा

5.किसान को
क्या मिलेगा:-डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक और प्रायमरी सोसायटी से जिन किसानों ने बुवाई के लिए कर्ज लिया था,उस कर्ज के 60 दिन का ब्याज सरकार भरेगी। नाबार्ड ने इस तरह के लोन के लिए 21 हजार करोड़ रखे हैं। सरकार इसमें 20 हजार करोड़ रु.और मिलाएगी। तीन महीने में तीन करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड को रुपे कार्ड में बदला जाएगा।
कैसे मिलेगा:-60 दिन का ब्याज सरकार किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी। किसान क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने के लिए बैंक जाना पड़ता था। रुपे कार्ड में बदलने से किसान कहीं पर भी खरीद-बिक्री कर पाएगा।
फायदा किसे:-12 करोड़ लोग सीधे बुवाई जैसे कामों से जुड़े हैं। 65%आबादी खेती की वजह से गुजारा करती है।

मोदी ने दिए सुझाव
1. मोदी बोले,”आज जरूरत है कि सभी लीडर्स और पॉलिटिकल पार्टी”HOLIER THAN THOU’से अलग हटकर,मिल बैठकर ट्रांसपेरेंसी को इम्पॉर्टेंस देते हुए,करप्शन और ब्लैकमनी से पॉलिटिकल पार्टीज को छुटकारा दिलाने के लिए सही कदम उठाएं।’
2.उन्होंने कहा,”आम आदमी से लेकर प्रेसिडेंट तक सभी ने लोकसभा-विधानसभा का चुनाव साथ-साथ कराए जाने के बारे में कभी ना कभी कहा है। आए दिन चल रहे चुनावी चक्र,आर्थिक बोझ,प्रशासन व्यवस्था पर बने बोझ से छुटकारे की बात कही जा रही है। अब समय आ गया है कि इस पर बहस हो,रास्ता खोजा जाए।’

यह भी पढें   बिम्सटेक की बैठक से पहले गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने उद्योगपतियों और कारोबारियों से की चर्चा

इन नेताओं को किया याद
महात्मा गांधी:आज से 100 वर्ष पूर्व 1917 में महात्मा गांधी ने चंपारण में पहली बार सत्याग्रह का आंदोलन शुरू किया। चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी के हम फिर एक बार महात्मा गांधी को याद करते हुए सत्य के रास्ते पर चलें। सच्चाई और अच्छाई की पटरी पर आगे बढ़ने में कोई कठिनाई नहीं आएगी। भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ इस लड़ाई को हमें रुकने नहीं देना है।

भीम राव अम्बेडकर:- सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए पूरी तरह एक स्वदेशी प्लेटफॉर्म-BHIM लॉन्च किया है। मैं देश के युवाओं,व्यापारी वर्ग,किसानों से आग्रह कहता हूं कि BHIM से ज्यादा से ज्यादा जुड़ें।

शास्त्री-जेपी-लोहिया:बीते दिनों करोड़ों देशवासियों ने जो धैर्य-अनुशासन और संकल्प-शक्ति दिखाई है। अगर आज लाल बहादुर शास्त्री होते,जय प्रकाश नारायण होते,राम मनोहर लोहिया होते,कामराज होते,तो अवश्य देशवासियों को भरपूर आशीर्वाद देते।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com