Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा द्वारा सुन्सरी निर्वाचन कार्यालय घेराव

 

sunsari-1

ईनरुवा,३ वैशाख २०७४, रविवार हिमालीनि डेस्क, काठमाण्डू । संविधान संशोधन बगैर राज्य द्वारा घोषणा की गई स्थानिय तह निर्वाचन के बिरोध मे आज मोर्चा द्वारा जिल्ला निर्वाचन कार्यालय ईनरुवा घेराव किया गया । संयूक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा सुन्सरी आन्दोलन परिचालन समिति के संयोजक महेन्द्र यादव की अध्यक्षता मे निर्वाचन कार्यलय घेराव के साथ खबरदारी बिरोध प्रदर्शन और कोणसभा भी किया गया । कोण सभा को सम्बोधन करते हुए स. स. फो. नेपाल की पूर्व सभासद सविता कुमारी यादव ने कहा की मधेसी मोर्चा के माँग को सम्बोधन कर संविधान संसोधन किए बगैर मधेस मे किसी भी हाल में निर्वाचन नही होने दिया जाएगा । राज्य किसी भी षडयन्त्र के द्वारा मधेसीयों का अधिकार का हनन् नही कर सकती मधेसी हक अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा । ईसी तरह तमलोपा जिल्ला उपाध्यक्ष देवराम यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि अगर तीन दल जबर्द्स्ती  चुनाव कराती है तो ईसका मधेसी जनता कडा प्रतिकार करेगी और अन्जाम कुछ भी हो सकता है जिस्की सम्पूर्ण जिम्मेवारी राज्य को लेनी पडेगी । नेपाल सदभावना पार्टी केन्द्रिय सदस्य रामचन्द्र मेहता, फोरम नेपाल के केन्द्रिय सदस्य हरी गोविन्द यादव लगायत अन्य नेताओं ने कोण सभा को सम्बोधन करते हुए मधेसी मोर्चा द्वारा आगे बढाई गई माँग को अविलम्व संशोधन करने के लिए राज्य खबरादारी किया ।

sun-2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *