Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका ने की पाकिस्तान काे दी जानेवाली सहायता राशि में कटाैती

 

वाशिंगटन, प्रेट्र। २४ मई

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान की सहायता राशि में 19 करोड़ डॉलर (करीब 1230 करोड़ रुपये) की भारी कटौती की है। हालांकि ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को 34.4 करोड़ डॉलर (करीब 2231 करोड़ रुपये) की राशि देने का प्रस्ताव किया है। ट्रंप प्रशासन के पहले बजट में यह घोषणा की गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका की आतंक विरोधी रणनीति, अफगान शांति प्रक्रिया, परमाणु अप्रसार प्रयासों और दक्षिण तथा मध्य एशिया में स्थिरता में अहम भूमिका निभाता है। वह अमेरिकी व्यापार में फायदा देने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में विकास कर रहा है। विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सहयोग बनाए रखेगा।

यह भी पढें   तिब्बत में बना कृत्रिम झील टूटा, नेपाल के त्रिशूली–भोटेकोशी तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com