Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की राजनीति में टिप्पणी करना उचित नहीं : भारतीय राजदूत पूरी

 

१० जेठ, काठमाडौं ।


भारतीय राजदूत मञ्जीवसिंह पुरी ने कहा है कि नेपाल की राजनीति में वो कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेृंगे । उन्होंने कहा कि यह नेपाल का आन्तरिक मामला है इसमें कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है ।
बुधबार रिपोर्टर्स क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उक्त धारणा राजदूत ने रखी । उन्होंने कहा कि नेपाल भारत का पडोसी राष्ट्र है इस नाते भारत की नजर नेपाल पर है और नेपाल को भारतीय प्रधानमंत्री मोदी विशेष महत्तव देते हैं ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन ने की इयू से आबद्ध देशों के राजदूतों तथा मिशन प्रमुखों से मुलाकात

नेपाल और भारत का सम्बन्ध सदियों पुराना है और हमारी कोशिश होगी कि इस सम्बन्ध को और भी ऊँचाई पर ले जाया जाय ।
उन्होंो कहा कि पिछले समय में नेपाल और भारत के बीच ६ उच्चस्तरीय भ्रमण हुए हैं इससे हमारे रिश्ते और भी प्रगाढ हुए हैं ।
राजदूत पुरी ने भारत में मृत्यु हुए दो गोरखा सैनिक के निधन पर दुःख व्यक्त किया और कहा कि हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए ।
नेपाल द्वारा पिछले समय में ७ प्रतिशत की आर्थिक वृद्धिदर हासिल करने पर उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि भारत हमेशा नेपाल की प्रगति चाहता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *