Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन आयोग नें नियुक्त किया ८ मूख्य निर्वाचन अधिकारी, १ सौं २८ निर्वाचन अधिकारी

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ अगस्त ।
निर्वाचन आयोग ने आने वाले आश्विन २ गते को होने जा रहे तीसरे चरण के स्थानीय तह के चुनाव के मद्देनजÞर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त किया है ।

प्रदेश नंबर २ के ८ जिलों के जिला न्यायाधीशों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और न्याय सेवा के राजपत्रांकित द्वितीय श्रेणी के अधिकृतों को निर्वाचन अधिकारी पद पर नियुक्त किए जाने की जानकारी आयोग के प्रवक्ता सूर्य प्रसाद अधिकारी ने दी ।

यह भी पढें   प्रश्न करते समय पत्रकारिता की मर्यादा और अभ्यास की ओर ध्यान दें – केपी शर्मा ओली

आयोग ने कुल आठ मुख्य निर्वाचन अधिकारी और १२८ निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं । इसके अलावा आने वाले चुनाव के लिए हो रहा मतदाता नामावली पंजीकरण भाद्र ३ गते यानी परसों शनिवार तक जारी रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com