Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला गुल्मेली समाज सेवा समिति बाँके द्वारा तीज गीत तथा नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम

 

नेपालगन्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल, २०७४ भाद्र ३ गते ।


बाँके जिला गुल्मेली समाज सेवा समिति बाँके तीज गीत तथा नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम सहित तीज मनाया गया ।
गुल्मेली समाज सेवा समिति ने तीज के अवसर पर तीज प्रतियोगितात्मक तीज गीत तथा नृत्य कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम’ आयोजन किया है ।
सुर्खेतरोड जिला वन कार्यालय नेपालगन्ज के बगल में रहे इन्द्रेणी होटल में सम्पन्न तीज कार्यक्रम मेंं ८ प्रतियोगी टीम सहभागी थे तीज गीत तथा नृत्य प्रतियोगितात्मक कार्यक्रम में लक्ष्मी पोखरेल नेतृत्व कीे कारकाँदौ टीम प्रथम, पुष्पा खनाल नेतृत्व की मुक्तिपुर टीम द्वितीय, गणेशपुर टीम गीता गौतम की तृतीय हुई ।
विजेता हुई टीम को १० हजार, ७ हजार और ५ हजार नगद सहित पुरस्कृत किया गया ।
इसी तरह हरेक वर्ष जैसे एसइइ में उत्कृष्ट होने वाले गुल्मी जिला में घर होकर नेपालगन्ज में बसोबास करते आ रहे छात्र÷छात्राओं को भी समाज ने नगद तथा प्रशंसा पत्र प्रदान किया था । समाज ने छात्र तर्फ नेपालगन्ज–२ के सागर बस्नेत और छात्रा तर्फ नेपालगन्ज २ की शारदा भण्डारी नगद ३ हजार और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया था ।
समाज के अध्यक्ष भाष्कर काफ्ले की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में उप प्रमुख अतिथि नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका की उपमेयर उमाथापा मगर रही थी ।
संस्था के संस्थापक संयोजक पूर्णलाल चुके की अनुसार पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद गौतम और सचिव भीमलाल कंडेल ने सञ्चालन किया कार्यक्रम में सा“स्कृतिक तीज गीत तथा नृत्य सहित दर खिलाने की कार्यक्रम भी किया गया था गुल्मेली समाज सेवा समिति बाँके के उपाध्यक्ष गोबिन्द प्रसाद घिमिरे ने जानकारी दी ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com