Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

४० निजामती कर्मचारी पुरस्कृत सर्वाेत्कृष्ट काेई नहीं

 

काठमाडौं – चौदहवें निजामती सेवा दिवस में पुरस्कृत हाेने वाले कर्मचारियाें के नाम सार्वजनिक किए गए हैं, ४०  पुरस्कृत व्यक्ति का नाम सार्वजनिक किया गया परन्तु   सर्वोत्कृष्ट काेई नहीं मिला

सामान्य प्रशासन मन्त्रालय के प्रवक्ता शिवराम न्यौपाने के अनुसार उत्कृष्ट काम करने वाले ४०  निजामती कर्मचारी काे इस  वर्ष का निजामती सेवा सेवा पुरस्कार दिया जाएगा ।

उत्कृष्ट निजामती सेवा पुरस्कार १० अाैर निजामती सेवा पुरस्कार ३० लाेगाें काे प्रदान किया जाएगा । रु दाे लाख राशि वाले ‘सर्वोत्कृष्ट निजामती सेवा पुरस्कार’ इस वर्ष किसी काे नहीं दिया जाएगा ।

यह भी पढें   नेता घनेन्द्र बस्नेत का निधन

मन्त्रिपरिषद् बैठक में सोमबार किए गए निर्णय अनुसार आज मन्त्रालय ने नाम सार्वजनिक किया है ।

रु एक लाख राशि का उत्कृष्ट निजामती सेवा पुरस्कार पाने वाले में सहसचिव दीपक सुवेदी, सहसचिव डिल्लीराज घिमिरे, सहसचिव केवलप्रसाद भण्डारी, उपसचिव प्रेमलाल लामिछाने, महालेखा परीक्षक  के कार्यालय के निर्देशक इन्द्रप्रसाद आचार्य, उपसचिव जीवनप्रसाद सेढार्इं, उपसचिव जगन्नाथ बराल, उपसचिव लक्ष्मीदत्त कलौनी, उपरजिस्ट्रार प्रल्हादकुमार योगी अाैर सहायक प्रमुख जिला अधिकारी सोलुखुम्बु के अनिल खनाल हैं ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री के बयान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग पर फैसला कब होगा –श्रम संस्कृति का सवाल

मुख्य सचिव राजेन्द्रकिशोर क्षेत्री के संयोजकत्व में पाँच सदस्यीय पुरस्कार चयन समिति गठन की गई थी । समिति के सिफारिस के आधार में सोमबार हुए मन्त्रिपरिषद् बैठक ने पुरस्कार पाने वाले कर्मचारी का निर्णय किया था । गुरुवार ‘निजामती सेवा की प्रतिबद्धता, पारदर्शीता अाैर चुस्तता’  नारा के साथ निजामती सेवा दिवस मनाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com