Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस–उम्मीदवार के बेटा अकबर को गोली मार कर हत्या

 

रौतहट, ९ आश्वीन । रौतहट जिला निवासी नेपाली कांग्रेस के नेता मौलाना सेराजुदिन के बेटा अबु स्वयब अकबर को गोली हार कर हत्या की गई है । हाल ही सम्पन्न स्थानीय निर्वाचन में मौलाना ने परोहा नगरपालिका–२ से वडाध्यक्ष में उम्मीदवारी दी थी । लेकिन वह माओवादी उम्मीदवार से पराजित हुए थे । उनके ही बेटा अकबर को सोमबार सुबह ३ः३० बजे अज्ञात समूह ने गोली मार कर हत्या की है । उस समय अबकर बेलविक्षवा स्थित अपने ही घर में सो रहे थे ।

यह भी पढें   जब विपक्ष ने मुद्दों की जगह मीनू चुन लिया : डॉ नीलम महेंद्र 
चुनाव प्रचार के क्रम में सेल्पी लेते हुए अबकबर ।

नेपाल पुलिस के अनुसार अकबर के छाती में दो गोली लगी है । उपचार के लिए उनको अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही ४ बजे उनकी जान गई । पुलिस का कहना है कि घटना के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है । लेकिन पुलिस का प्रारम्भीक अनुमान है कि व्यक्तिगत रिसइवी के कारण यह घटना हुई है ।

यह भी पढें   ब्रिक्स में भारत की नई भूमिका : सुरक्षा, ग्लोबल साउथ और रणनीतिक स्वतंत्रता की खोज

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com