Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में एमाले समर्थित स्थानीय नेता साह को हत्या

 

सिरहा, २४ आश्वीन । सिरहा जिला के कर्जन्हा नगरपालिका–१० प्रयोगपुर निवासी एक स्थानीय नेता को अज्ञात समूह ने हत्या की है । प्राप्त समाचार अनुसार ३८ वर्षीय शिशभूषण साह को अपने ही घर में हत्या हुई है । सोमबार रात में ही साह की हत्या हुई थी । पुलिस के अनुसार साह रात में अपने ही घर में सो रहे थे । उसी समय अज्ञात समूह घर में घुस कर साह को हतियार प्रहार किया था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083


साह ने स्थानीय चुनाव में कर्जन्हा नगरपालिका–१० में एमाले के तरफ से वार्ड सदस्य के लिए उम्मीदवारी दिया था । लेकिन वह पराजित हुए थे । एमाले के दूसरे स्थानीय नेता जगदिश महतो ने कहा है– ‘घटनास्थल देखेंगे तो आप डरने लगेंगे, जहीं–तहीं खून ही खून है । पूरे गांव शोकमग्न है ।’ पुलिस ने कहा है कि अभी तक हत्या की कारण नहीं खुल पाई है, अनुसंधान जारी है । मृतक साह की शव पोष्टमार्टम के लिए लहान ले गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com