Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यौन संबंध इन्कार करने के कारण महिला की हत्या

 

वीरगंज, २४ आश्वीन । ३१ वर्षीय उमेश हजरा दुसाद, जिनके ऊपर गत बिहीबार यौन चाहत की भूत सवार हो रही थी । इसीलिए उसने अपने ही पड़ोसी ५० वर्षीया सानीलक्ष्मी बम्जन को यौन संबंध के लिए प्रस्ताव किया । बम्जन ने प्रस्ताव को इन्कार किया । लेकिन दुसाद ने बम्जन के साथ जबरजस्त यौन संबंध बना लिया । इतना ही नहीं, बाद में उनकी हत्या भी कर दी ।

यह घटना पर्सा जिला का है । ठोरी गांवपालिका वार्ड नम्बर ५ में गत विहीबार यह घटना घटी थी । आज आकर अभियुक्त दुसाद को पुलिस ने सार्वजनिक किया है । मंगलबार वीरगंज में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पर्सा जिला के पुलिस उपरीक्षक डॉ. गणेश रेग्मी ने बताया कि दुसाद ने अपनी कुकर्म स्वीकार किया है ।

यह भी पढें   सिद्धांतहीन और स्वार्थप्रेरित गठबंधन का दीर्घकालीन औचित्य नहीं हो सकता : रामकिशोर सिंह
           अभियुक्त दुसाद को सार्वजनिक करते हुए पर्सा पुलिस ।

पुलिस ने बताया है कि आश्वीन १९ गते बिहिबार सानीलक्ष्मी बम्जन अपने ही घर से ६ सौ मिटर दूर मिट्टी लेने के लिए गई थी । जब बम्जन शौच के लिए स्थानीय जुमना चौधरी के बारी में गई, दुसाद भी वही था । वहीं उन्होंने यौन संबंध के लिए प्रस्ताव किया । लेकिन बम्जन ने इन्कार किया । उसके बाद दुसान ने बम्जन के ऊपर एक पत्थर फेंका, बम्जन बेहोस पड़ गई । बेहोस होने के बाद दुसाद ने बम्जन के ऊपर बलात्कार किया । जब बम्जन की होश फिर गई, तब वह चिल्लाने लगी । उसके बाद दुसाद ने सोचा की बम्जन मेरा बेइज्जत कर देगी । उसके बाद बम्जन के ऊपर उन्होंने पत्थर और घरेलु हथियार प्रहार किया । जिसके चलते बम्जन के शरीर में गहरी चोेट लग गई, बम्जन ने अपनी जान बचाने में असमर्थ रही । उल्लेखि कुकर्म दुसाद ने स्वीकार किया है ।

यह भी पढें   राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं अगस्त क्रांति के पावन अवसर पर होगा संगीतमय सामूहिक गायन समारोह

कुकर्म करने के बाद भी दुसाद अपने ही घर में छीप कर रहा था । घटना चारों और फैल गई, पुलिस आया । घटना में संलग्न होने की आशंका में दुसाद सहित अन्य तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । अनुसंधान के बाद में पता चला कि घटना में सिर्फ दुसाद अकेले ही शामील था, तब अन्य लोगों को पुलिस ने रिहा कर दिया है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com