Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोटापें से बचनें के यें १० असान तरिकें, जानिए पुरी विवरण के साथ

 

वजन बढ़ना कोई आम समस्‍या नहीं है। मोटापा कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकते हैं। बदलती लाइफस्‍टाइल की वजह से अधिकांश लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं, जिससे लोग अन्‍य दूसरी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। समय रहते अगर बढ़ते वजन पर कंट्रोल करना जरूरी है। आज हम आपको 10 ऐसे आसान, सस्‍ते घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिसके माध्‍यम से आप अपने वजन को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसे करने के लिए आपको ज्‍यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है।

1- एक ग्लास थोड़ा गरम पानी ले कर उसमे एक चम्मच काली मिर्च पाउडर, और चार चम्मच नींबू पानी, तथा एक चम्मच शहद मिला कर नित्य हर रोज सुबह पीने से वजन कम होता है, और अगर खाली पेट सुबह में गरम पानी में नींबू निचोड़ कर उसमे एक चम्मच शहद मिला कर रोज पिये तो भी वजन कम होता है।

यह भी पढें   काठमांडू का माइतीघर क्षेत्र जलमग्न

2- गोभी के पत्ते वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद होते है। कच्चे सैलड में गोभी के पत्ते उबाल कर, या फिर कच्चे खाने से वजन कम होता है।

3- भोजन के पहले टमाटर का सूप पीने से या टमाटर कच्चे खाने से भी वजन कम होता होता है।

4- हर प्रकार की हरी पत्ती वाली सब्जी का आहार करें। यह सारे आयुर्वेदिक उपाय होने के कारण इनके साइड इफफ़ेक्ट्स नहीं होते हैं।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

5- सुबह का नाश्ता मध्यम मात्रा में लेना चाहिए। दोपहर का खाना भर पेट खाना चाहिए। क्योंकि दोपहर के समय पाचन तंत्र सबसे ज्यादा सक्रिय होता है।

6- रात का खाना सोने से 3-4 घंटे पहले लेना चाहिए। रात का समय सोने के लिए होता है, इसलिए पाचन तंत्र को भोजन पचाने के लिए अधिक श्रम करना पड़ता है। रात का खाना कम कैलोरी वाला होना चाहिए।

7- खाना हमेशा देर तक चबा कर ही खाना चाहिए। इससे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

8- खाना हो सके तो थोड़ा गरम कर के ही खाएं। गरम खाना ठंडे खाने के मुक़ाबले ज़्यादा जल्दी पचता है।

9- दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीते रहना चाहिए ताकी खाना पचता रहे। भोजन को पचाने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। हालांकि, एक्सपर्ट खाने के समय पानी ना पीने की सलाह देते हैं, इसलिए खाते समय पानी पीने से बचना चाहिए।

10- बासी या एक दिन पहले का बचा हुआ खाना खाने से परहेज करें, इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें। इनसे वजन बढ़ता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *