Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वाम गठबंधन से अलग होने की तैयारी में डॉ भट्टराई !

 

काठमांडू, २६ आश्वीन । नयां शक्ति पार्टी के संयोजक डॉ. बाबुराम भट्टराई वाम गठबंधन से अलग होने की तैयारी मे हैं । समाचार स्रोत का कहना है कि वाम गठबंधन से डॉ. भट्टराई ने प्रतिनिधिसभा में प्रत्यक्ष और समानुपातिक कूल १५ मांग किया है । लेकिन एमाले १५ सिट दिने के लिए तैयार नहीं है । इसलिए नयां शक्ति सम्बद्ध कुछ नेता, डॉ. भट्टराई को वाम गठबंधन से अलग होने के लिए दबाबा दे रहे हैं । बताया गया ह कि अगर १५ सिट प्राप्त नहीं होेगी तो नयां शक्ति वाम गठबंधन से अलग हो जाएगी । नयां शक्ति ने खोटाङ, सिन्धुली, सप्तरी, रसुवा, ललितपुर, मकवानपुर, गोरखा, कपिलवस्तु, कैलाली आदि जिला में सिट मांग किया है ।

यह भी पढें   मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण यादव आज ले रहे हैं विश्वास मत


इसीतरह नयां शक्ति पार्टी के संयोजक डॉ. बाबुराम भट्टराई ने निर्णय किया है कि वह गोरखा जिला से ही उम्मीदवार बनेंगे । लेकिन गोरखा जिला छोड़ने के लिए माओवादी केन्द्र तैयार नहीं है । डॉ. भट्टराई ने कहा है कि वह गोरखा के क्षेत्र नं. १ वा २ में से एक से उम्मीदवार बनेंगे । लेकिन माओवादी केन्द्र ने गोरखा क्षेत्र नं. २ से नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है । डॉ. भट्टराई क्षेत्र नं. १ से उम्मीदवार बनने के लिए भी तैयार हैं । लेकिन इसके लिए भी माओवादी तैयार नहीं है ।
नयां शक्ति निकट समाचार स्रोत का कहना है कि अगर माओवादी गोरखा छाड़ने के लिए तैयार नहीं रहेगा, तब भी डॉ. भट्टराई वही से चुनाव लड़गे, इसके लिए गठबंधन छोड़ना ही क्यों न पड़े । स्मरणीय है– नयां शक्ति ने निर्णय किया है कि आगामी चुनाव में पार्टी एमाले की सूर्य चिन्ह को लेकर चुनाव में सहभागी होगी । अगर गठबंधन से अलग होना पड़ा तो आंख चुनाव लेकर ही चुनाव में सहभागी होने की तैयारी में नयां शक्ति है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *