Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोइराला परिवार के ३ नेता मण्डीखट्टार में क्या कर रहे रहे ?

 

काठमांडू, १६ जनवरी । चुनाव में पराजित होने के बाद नेपाली कांग्रेस के भीतर तीव्र अन्तरसंघर्ष जारी है । अधिकांश नेताओं का कहना है कि पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा के कार्यशैली के कारण कांग्रेस चुनाव में पराजित होना पड़ा है । ऐसी ही अवस्था में कुछ नेताओं ने बहस शुरु किया है कि अब पार्टी नेतृत्व पुनः कोइराला परिवार में केन्द्रीत होना चाहिए । इसी बहस अन्तर्गत आज मंगलबार कांग्रेस महामन्त्री डा. शशांक कोइराला, सहित तीन प्रभावशाली नेताओं के बीच विचार–विमर्श हुआ है ।

यह भी पढें   रूस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव शामिल


पार्टी केन्द्रीय सदस्य सुजाता कोइराला निवास मण्डिखट्टार में सम्पन्न विचार–विमर्श को औपचारिक रुप में ‘परिवारिक भेटघाट’ कहा गया है । लेकिन जानकारों को मानना है कि यह सिर्फ पारिवारिक भेटघाट नहीं है, पार्टी की भावी रणनीति और कार्यदिशा संबंधी विषयों में भी वहां विचार–विमर्श हुआ है । नेतृ सुजाता निवास में महामन्त्री डा. शशांक कोइराला, नेतृ सुजाता कोइराला और नेता शशांक कोइराला सहभागी थे । यह तीनों को नेपाली कांग्रेस के अन्दर कोइराला परिवार से आनेवाले शक्तिशाली नेता माने जाते हैं ।
कोइरालात्रय का कहना है कि चुनाव में पार्टी पराजय होने के पीछे पार्टी संस्थागत रुप से आगे नहीं बढ़ना और नेतृत्व कमजोर होना ही प्रमुख कारण है । समाचार स्रोत ने कहा– ‘तीनों नेताओं को यह भी मानना है कि अब पार्टी की भावी नेतृत्व कोइराला परिवार से ही ढूढ़ना है । चुनाव से पूर्व और चुनाव के बाद भी कई बार पार्टी महामन्त्री काइराला ने कहा है कि वह पार्टी नेतृत्व के लिए तैयार है । लेकिन अभी आकर कुछ लोगों ने बहस शुरु किया है कि महामन्त्री शशांक नहीं, नेतृ सुजता को पार्टी नेतृत्व के रुप में आगे बढ़ना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed