Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले–माओवादी गठबंधन सिर्फ सत्ता के लिएः गजुरेल

 

ओखलढुंगा, २६ जनवरी । नेकपा क्रान्तिकारी माओवादी के नेता एवं देशभक्त जनगणतान्त्रिक मोर्चा के संयोजक सिपी गजुरेल ने कहा है कि नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच पार्टी एकता के लिए नहीं, सत्ता के लिए गठबंधन हो रहा है । उनका यह भी मानना है कि गठबन्धन प्रतिक्रियावादी सत्ता के लिए है । शुक्रबार ओखलढुंगा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा– ‘एमाले और माओवादी दोनों पार्टी कम्युनिष्ट नहीं है । उन लोगों की गठबंधन वाम गठबन्धन नहीं, दक्षिणपन्थी गठबंधन है ।’ नेता गजुरेल का यह भी कहना है कि एमाले–माओवादी गठबंधन के कारण जनता को कोई भी फयदा होनेवाला नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर किसी को फायदा होगा तो वह दक्षिणपन्थी शक्ति को होगा । प्रतिक्रियावादी सत्ता कायम रखने के लिए यह गठबंधन हो रहा है । ’
नेता गजुरेल को मानना है कि अभी राष्ट्रीय स्वाधीनता खतर में पड़ा है, भ्रष्टाचार और वेरोजगारी समस्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘वीरगंज छपकैया में नेपाली भूमि अतिक्रमित हो रहा है । लेकिन इसके प्रति किसी का ध्यान नहीं है ।’ नेता गजुरेल ने दावा किया है कि वर्तमान संविधान और गणतन्त्र व्याप्त समस्या समाधान के लिए सक्षम नहीं है । उनका कहना है कि परिवर्तन के लिए चिनियां शैली के जनगणतन्त्र स्थापना करना ही एक विकल्प है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com