Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी मोर्चा को वाम गठबंधन से सहकार्य करना चाहिएः मातृका यादव

 

सप्पतरी, २६ जनवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता मातृका प्रसाद यादव ने कहा है कि मधेशी मोर्चा को वाम गठबंधन से मिलकर राजनीतिक सहकार्य करना चाहिए । सप्तरी में शुक्रबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन के लिए वाम गठबंधन का समर्थन जरुरी है, इसीलिए मधेशी मोर्चा को भी वाम गठबंधन में सहकार्य करना जरुरी है ।
नेता यादव ने यह भी कहा कि मधेश मुद्दा के प्रति बाम गठबंधन के दोनों शीर्ष नेता पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और केपीशर्मा ओली सम्वेदनशील हैं । उन्होंने कहा– ‘संविधान संशोधन के लिए दोनों नेता तैयार हैं । वाम गठबंधन के नेतृत्व में सरकार निर्माण होने के बाद संविधान संशोधन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com