Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर व्हाट्सएप डेटा से हैं परेशान, तो इस तरीके से करे डाटा डिलीट

 

 

व्हाट्सअप आजकल आम आदमी की जिंदगी का अहम हिस्सा है। दुनिया-जहान की खबरों से रुबरू होने और अपनी ख्वाहिशों का खुलासा करने का बेहतरीन जरिया व्हाट्सअप को माना जाता है, लेकिन आपकी परेशानियां उस वक्त बढ़ जाती है, जब आपके मोबाइल में व्हाट्सअप डाटा की वजह से स्पेस की समस्या हो जाती है, तो आइए आपको बताते है कुछ खास फीचर्स के बारे में, जिनकी मदद से आप अपने व्हाट्सअप का डाटा डिलीट कर सकते हैं।

यह भी पढें   सरकार ने की नेपाल टेलिकॉम के शेयर बेचने की घोषणा

स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप के आइकन पर क्लिक करे।

स्टेप 2: व्हाट्सएप अकाउंट पर जा कर Settings(सेटिंग्स) पर क्लिक करें। यहां आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे

स्टेप 3: इन विकल्पों में आपको Data and storage usage(डाटा और स्टोरेज यूसेज) ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें। यहां आपको Storage Usage(स्टोरेज यूसेज) ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।

स्टेप 4: Storage Usage ऑप्शन क्लिक करने पर एक नया पेज आएगा। पेज पर आपको कई सारे यूजर्स के अकाउंट दिखाई देंगे जिनसे आपने हाल ही में चैट किया होगा।

यह भी पढें   हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल साहित्यिक आयोजन मात्र नहीं,अंतरराष्ट्रीय संवादस्थल है : श्रीजना भंडारी

स्टेप 5: इन अकाउंट के सामने आपको चैट की साइज दिखेगी। इन अकाउंट पर क्लिक करने के बाद एक और पेज आएगा।

स्टेप 6: इस पेज पर आपको MANAGE MESSAGES ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करने के बाद आप फोटो, वीडियो, जीआइएफ, ऑडियो और डॉक्युमेंट को डिलीट कर सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *